गढ़वा: टीपीसी के सबजोनल कमांडर छोटू सिंह खरवार दस्ते के सदस्यों ने नगरउंटारी थाना क्षेत्र में नेपालखोह के समीप दो मोटरसाइकिल एवं मोबाइल की लूट की थी़ वहीं भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गांव में बीड़ी पत्ता ठेकेदार से लेवी की मांग एवं नहीं देने पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था़ जबकि खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह में बीड़ी पत्ता ठेकेदार से लेवी की मांग की थी, नहीं देने पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था़.
उन्होंने बताया कि इसके अलावे उक्त नक्सली पर पूर्व से भी कई घटनाओं को अंजाम देने का मामला विभिन्न थानों में दर्ज है़ छापेमारी टीम में सअनि बीरबल राम, रेंसन बाखला एवं भवनाथपुर के सशक्त बल के लोग शामिल थे़ प्रेसवार्ता में नगरउंटारी के एसडीपीओ नीरज कुमार, रंका एसडीपीओ विजय कुमार, पुलिस निरीक्षक परवेज आलम, भवनाथपुर के थाना प्रभारी अनिल कुमार, पुलिस निरीक्षक परवेज आलम उपस्थित थे़
गिरफ्तार नक्सली पर 10 मामले दर्ज हैं
पुलिस द्वारा गिरफ्तार टीपीसी के सब जोनल कमांडर छोटू सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह उर्फ अजय सिंह खरवार पर विभिन्न थानाओं में 10 मामले दर्ज हैं. इनमें भवनाथपुर में कांड संख्या 43 /99, धारा 324, 307, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट, कांड संख्या 87/99, धारा 147, 148,149, 307, 379 एवं 3/4 विशेष पदार्थ अधिनियम, नगरउंटारी थाना कांड संख्या 39/05, धारा 147,148,149, 326, 307, 17 सीएलए एक्ट एवं आर्म्स एक्ट तथा कांड संख्या में 68/05 धारा 147,148,149, 427, 307, 452,380 भादवि, आर्म्स एक्ट एवं 17सीएलए एक्ट, रमना थाना कांड खंख्या 114/16, धारा 385, 387, 506 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट, विशुनपुरा थाना कांड संख्या 28/17 धारा 147, 148, 149, 323, 307, 387, 504 भादवि, नगरउंटारी थाना कांड संख्या 81/17 /धारा 395, 397, भवनाथपुर थाना कांड संख्या 56/17, धारा 147,148,149, 323, 363,342, 435, 427, 387, 504, 506 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट, खरौंधी थाना कांड संख्या 34/17 धारा 147,148, 149, 341, 323, 435, 427, 386, 387, 504 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट शामिल है.
