खुले में शौच से मुक्ति के लिए नौ से विशेष अभियान
गढ़वा: स्वच्छ भारत अभियान के तहत गढ़वा जिले में नौ अगस्त से खुले में शौच से आजादी अभियान की शुरुआत की जा रही है़ यह अभियान 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों में चलेगा़ इसकी जानकारी देते हुए स्वच्छ भारत अभियान की जिला समन्वयक महालक्ष्मी कुमारी व जिला समन्वयक प्रचार-प्रसार विभाग की सुषमा कुमारी […]
गढ़वा: स्वच्छ भारत अभियान के तहत गढ़वा जिले में नौ अगस्त से खुले में शौच से आजादी अभियान की शुरुआत की जा रही है़ यह अभियान 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों में चलेगा़ इसकी जानकारी देते हुए स्वच्छ भारत अभियान की जिला समन्वयक महालक्ष्मी कुमारी व जिला समन्वयक प्रचार-प्रसार विभाग की सुषमा कुमारी ने बताया कि नौ अगस्त को जिले से स्वच्छता रथ रवाना किया जायेगा़ 10 अगस्त को सभी लक्षित पंचायत, जहां शौचालय निर्माण का 80 प्रतिशत से अधिक काम किया जा चुका है़ .
वहां यह रथ जायेगी और नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी़ 11 एवं 12 अगस्त को विद्यालय, आंगनबाड़ीस्तर पर स्वच्छता से संबंधित खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे़ 13 अगस्त को एक्सपोजर विजिट तथा 14 अगस्त को प्रोजेक्टर के माध्यम से लक्षित पंचायतों में फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा़ 15 अगस्त को जिलास्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा़.
भाई नंबर वन प्रतियोगिता अब 31 तक : जिला समन्वयक महालक्षमी कुमारी ने बताया कि गढ़वा जिले के 60 प्रतिशत घरों में अभी भी शौचालय नहीं है़ यहां के लोग लोटा लेकर शौच के लिए बाहर जाते है़ं उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन को लेकर चार अगस्त तक भाई नंबर वन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था़ इसमें वैसे भाई को सम्मानित करना था, जो अपनी बहन को तोहफे के रूप में शौचालय गिफ्ट करता़ उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की समय सीमा अब बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी गयी है़.
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदक को अपने नवनिर्मित शौचालय के साथ फोटो खींचाकर उसे पीएचइडी कार्यालय में जमा करनी होगी़ उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के मौके पर उनकी सभी भाइयों से अपील है कि वे अपने घरों में शौचालय का निर्माण करें और अपनी बहन को शर्मिंदगी से बचाये़ं.