ऐतिहासिक होगी घेराव में पलामू प्रमंडल की भागीदारी

गढ़वा: कांग्रेस पार्टी द्वारा अगस्त क्रांति के मौके पर नौ अगस्त को रांची में ऐतिहासिक विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है़ इसमें सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध, झारखंड में चरमरायी हुई विधि व्यवस्था व अन्य स्थानीय समस्याओं को उठाया जायेगा़ इसमें गढ़वा जिले से करीब 1000 तथा पलामू जिले से 2000 कांग्रेस […]

गढ़वा: कांग्रेस पार्टी द्वारा अगस्त क्रांति के मौके पर नौ अगस्त को रांची में ऐतिहासिक विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है़ इसमें सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध, झारखंड में चरमरायी हुई विधि व्यवस्था व अन्य स्थानीय समस्याओं को उठाया जायेगा़ इसमें गढ़वा जिले से करीब 1000 तथा पलामू जिले से 2000 कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे़ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव आरपीएन सिंह ने पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा को पलामू प्रमंडल का प्रभारी बनाया है़.

गढ़वा जिला कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल प्रभारी श्री बैठा ने कहा कि यह आंदोलन ऐतिहासिक होनेवाला है़ इसमें गढ़वा व पलामू जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होनेवाली है़ उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है़ पर्यवेक्षक नौ अगस्त की सुबह में सुरक्षित वाहन से झंडा-बैनर के साथ अपने-अपने प्रखंडों से सीधे रांची के लिए रवाना होंगे़.

उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रखंड के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए उन्हें रांची तक ले जायेंगे तथा इसकी एक स्टील फोटोग्राफी कर उन्हें सौपेंगे़, ताकि इसे राज्य प्रभारी को साक्ष्य के रूप में सौंपा जा सके़ उन्होंने बताया कि गढ़वा के 20 प्रखंडों के अलावा गढ़वा नगर परिषद के लिए भी अलग से पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है़.

इसमें गढ़वा ग्रामीण के लिए श्रीकांत तिवारी, गढ़वा नगर परिषद के लिए मारुति नंदन द्विवेदी, मेराल के लिए अलख निरंजन चौबे, रमना के लिए चुन्नू सिंह, डंडई के लिए रामवृक्ष यादव, धुरकी के लिए मोबिन अंसारी, सगमा के लिये ओबैदुल्लाह हक अंसारी, नगर उंटारी के लिए तसलीम खां, भवनाथपुर के लिए तसबीन अंसारी, खरौंधी के लिए राजेश बैठा, केतार के लिए रमेश राम, डंडा के लिए अरुण तिवारी, डंडा के लिए मकसूद अंसारी, भंडरिया के लिए निर्बल ठाकुर, बड़गड़ के लिए सुमित मिंज, विशुनपुरा के लिए तापस सिन्हा, चिनिया के लिए कार्तिक सिंह खरवार, रमकंडा के लिए अनिल साव, मझिआंव के लिए सत्येंद्र पांडेय, कांडी के लिए प्रभात कुमार दुबे तथा बरडीहा के लिए मुन्ना तिवारी पर्यवेक्षक बनाये गये हैं.

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, महासचिव ओबैदुल्लाह हक अंसारी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >