कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं बैरटांड़ टोला का लोग, बड़गड़ में मलेरिया से चार दिनों में पांच की मौत, कई आक्रांत

बड़गड़: प्रखंड के मदगढ़ी गांव के बैरटांड़ टोला में मलेरिया से पांच लोगों की मौत हो गयी है़ इसमें एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं, जिनकी मौत हुई है, उनमें सुरजनाथ भुईंया, पंकज कुमार, मनीषा कुमारी, संगीता कुमारी, संताष कुमार के नाम शामिल हैं. इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण संदीप तिर्की, अभिजय बेक […]

बड़गड़: प्रखंड के मदगढ़ी गांव के बैरटांड़ टोला में मलेरिया से पांच लोगों की मौत हो गयी है़ इसमें एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं, जिनकी मौत हुई है, उनमें सुरजनाथ भुईंया, पंकज कुमार, मनीषा कुमारी, संगीता कुमारी, संताष कुमार के नाम शामिल हैं. इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण संदीप तिर्की, अभिजय बेक आदि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गांव में मलेरिया ने विकराल रूप धारण कर लिया है. मलेरिया बीमारी से ग्रसित लोग दम तोड़ते जा रहे हैं.

वहीं स्वास्थ्य विभाग के लोग स्वास्थ्य शिविर के नाम पर खानापूर्ति करने में लगे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि 29 जुलाई को मलेरिया से तीन लोगों की मौत होने की सूचना पर 31 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया के मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था. शिविर में लोगों का ईलाज भी किया गया, लेकिन लोगों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसके बाद एक की मौत 31 जुलाई की रात व एक मौत एक अगस्त को हो गयी़.

ग्रामिणों ने बताया कि अगर चिकित्सकों की टीम लगातार रह कर लोगों का ईलाज करते तो और लोगों को बचाया जा सकता था. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी भी बिगन किसान, पार्वती देवी, महेश किसान, रिझनी देवी सहित दर्जनो लोग बुखार से पीड़ित हैं. लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में गांव में मलेरिया से बचाव के लिए न तो डीडीटी का छिड़काव हुआ है, न ही लोगों के कुआं में डालने के लिए ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया है. इससे लोग कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >