नाग पंचमी पर दंगल व शस्त्र पूजन

गढ़वा: नाग पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर के निमिया स्थान स्थित दिगंबर अखाड़ा में अस्त्र-शस्त्र का पूजन, भंडारा,जुलूस व दंगल का आयोजन किया गया़ अस्त्र-शस्त्र के पूजन के पश्चात पहलवानों ने अस्त्र के साथ शहर के मुख्य मार्ग में जुलूस निकालते हुए गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की़ इस दौरान भंडरा का आयोजन किया […]

गढ़वा: नाग पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर के निमिया स्थान स्थित दिगंबर अखाड़ा में अस्त्र-शस्त्र का पूजन, भंडारा,जुलूस व दंगल का आयोजन किया गया़ अस्त्र-शस्त्र के पूजन के पश्चात पहलवानों ने अस्त्र के साथ शहर के मुख्य मार्ग में जुलूस निकालते हुए गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की़ इस दौरान भंडरा का आयोजन किया गया और दुकानदारों के बीच 251 हनुमान चालीसा का वितरण किया गया़ .

इस मौके पर मिलन सोनी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नागपंचमी को निमिया स्थान में उक्त आयोजन किया जाता है. इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-पाठ करते है़ं इसके अलावा कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाता है़ .

इस अवसर पर मनोज केसरी, बच्चा सिंह, बाबू भुइयां, कपिल मुनी, सरेंद्र प्रसाद जायसवाल, पंकज मालाकार, शत्रुध्न साव, पंकज मालाकार, मदन लाल केसरी, मदन पहलवान, रामजी पहलवान, टुनटुन पहलवान, प्रेम पहलवान, बंगाली पहलवान, बृज मोहन पहलवान, नितीन पहलवान, अंकित पहलवान, मुरलीधर पहलवान, गौतम पहलवान, अनूप पहलवान, उत्तम पहलवान, मनीष पहलवान, रमेश पहलवान, प्रमोद पहलवान, सुनील पहलवान, संतोष कांस्यकार, सुनील कुमार, सन्नी कुमार आदि उपस्थित थे़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >