धुरकी: धुरकी थाना परिसर में गुरुवार को बीडीअो देवानंद राम के अध्यक्षता में थाना प्रभारी एन के राम ने बैंक अधिकारी व व्यवसायी के साथ अलग -अलग बैठक की़ बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी बैंक शाखा में सीसीटीवी कैमरा लगायें और एलार्म हमेशा ठीक रखें. इसके अलावा बैंक में सुरक्षा गार्ड रहे और पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है़ साथ ही किसी तरह की असुरक्षा महसूस करें, तो पुलिस को उसकी सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर सके़ं.
इसी तरह व्यवसायियों को भी निर्देश दिया खास कर पेट्रोल पंप ज्वेलरी दुकान कपड़ा दुकान के व्यवसायियों को अपने दुकान मे सीसीटीवी कैमरा लगाये तथा असामाजिक तत्व को पहचान कर पुलिस को बतायें, पुलिस कार्रवाई करेगी़ बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारी धुरकी एसबीआइ के शाखा प्रबंधक एनआर मुर्मू बनांनचल ग्रामीण बैंक टाटीदीरी के शाखा प्रबंधक एल राम, सगमा सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक धनंजय कुमार व सभी सीएसपी पोस्ट मास्टर के अलावा हाजी नैमुल हक अंसारी मुखिया लक्ष्मण प्रसाद यादव, सुखबीर सिंह, सदाकत अली, सत्यनारायण बैठा, राम जीवन यादव तथा व्यवसायियों में राम स्वरूप साव, मंदीप गुप्ता, रामजी प्रसाद, बिजय प्रसाद, अमित सोनी, शैलेश यादव, एसआइ सरदार राम, शिव कुमार सिंह एवं सुरेश उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे़.
