अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण

वंशीधर नगर: हेन्हो ग्राम के लौंगा नदी तट पर अवस्थित मुण्डण घाट की अवैध मालबंदी को निरस्त करे. सार्वजनिक स्थान का मालबंदी करना गलत है. उक्त निर्देश पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड प्रमुख रवींद्र पासवान ने कही. उन्होंने इस मामले में अंचल पदाधिकारी को तत्काल मालबंदी निरस्त करने का निर्देश दिया. अंचल पदाधिकारी अरुणिमा […]

वंशीधर नगर: हेन्हो ग्राम के लौंगा नदी तट पर अवस्थित मुण्डण घाट की अवैध मालबंदी को निरस्त करे. सार्वजनिक स्थान का मालबंदी करना गलत है. उक्त निर्देश पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड प्रमुख रवींद्र पासवान ने कही. उन्होंने इस मामले में अंचल पदाधिकारी को तत्काल मालबंदी निरस्त करने का निर्देश दिया. अंचल पदाधिकारी अरुणिमा एक्का ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जल्द मालबंदी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बैठक में अधिकांश विभाग के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर प्रखंड प्रमुख ने नाराजगी व्यक्त किया. कहा कि पदाधिकारी बैठक के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं. उन्होंने वैसे अनुपस्थित विभाग के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. बैठक में क्रमवार सभी विभागों की समीक्षा की गयी. पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में बने मीट दुकान के संबंध मे जानना चाहा कि किसके निर्देश पर यहां दुकान बनाया गया है.
सदस्यों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों का डिजीटल हस्ताक्षर बन जाने के बाद ऑनलाइन सीद कटेगा. पंचायत प्रतिनिधियों ने सबला योजना के अंतर्गत आने वाले लाभुकों की सूची का मांग की. बीडीओ ने स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर पारिवारिक सर्वेक्षण की समीक्षा के बाद छोटे गांवों का सर्वेक्षण पूरा कराने का निर्देश दिया. सदस्यों ने मनरेगा की अध्यतन स्थिति की जानकारी मांगते हुए कहा कि पिपरडीह ग्राम मे शेड के निर्माण कराये बगैर राशि का भुगतान कर दिया है.

बिलासपुर पंचायत सचिवालय तक जाने वाले पथ पर मोरम बिछवाने का निर्देष पंचायत सचिव को दिया गया. बैठक में कृषकों के बीच वितरित किये गये मूंगफली के बीच की सूची जमा करने तथा बकरी शेड की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीडीअो मुरली यादव, सीओ अरुणिमा एक्का, बीसीओ गजनफर अली खान, मुकेश चौबे, कनीय अभियंता संजय मुंडा, पशु चिकित्सक रामाशंकर प्रसाद, मुखिया सोहन उरांव, हरिओम प्रसाद, बीडीसी अभिमन्यु सिंह, अवधेश कुशवाहा सहित अन्य पंचायत के बीडीसी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >