कांडी भाजपा महिला मोरचा का गठन हुआ

कांडी: जिले के कांडी प्रखंड स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी बालिका उवि के सभागार में सोमवार को भाजपा प्रखंड महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष सुमन मेहता की उपस्थिति में कांडी प्रखंड महिला मोरचा कार्यसमिति का गठन किया गया़ तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण भी किया […]

कांडी: जिले के कांडी प्रखंड स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी बालिका उवि के सभागार में सोमवार को भाजपा प्रखंड महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष सुमन मेहता की उपस्थिति में कांडी प्रखंड महिला मोरचा कार्यसमिति का गठन किया गया़ तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण भी किया गया़.

भाजपा महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष सुमन मेहता की अध्यक्षता में दुलारी शर्मा को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया़ साथ ही दो उपाध्यक्ष एक महामंत्री, दो सचिव एक कोषाध्यक्ष व सात सदस्य का भी चयन किया गया़ इस संबंध में सुमन मेहता ने बताया कि कांडी में पहली बार महिला मोर्चा का गठन किया गया तथा जल्द कमेटी का विस्तार भी किया जायेगा़.

उन्होंने मुख्यमंत्री का मिशन वन महोत्सव को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के परिसर में पौधरोपण भी किया़ उन्होंने कहा कि जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन जरूरी है, जो सिर्फ पेड़ ही दे सकता है़ इसलिए हमें हर वर्ष अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए़ मौके पर उषा देवी, सुनीता देवी, देवंती देवी, सोनी देवी, यशोदा देवी, उर्मिला देवी, फुलेश्वरी देवी, कलावती देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >