करोड़ों की आइटीआइ बनी गोशाला

बंशीधर नगर: तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित अौद्योगिक भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व प्रशासनिक लापरवाही के कारण भवन पूरा होने के दो वर्ष बाद भी न तो बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था की गयी अौर न ही भवन की […]

बंशीधर नगर: तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित अौद्योगिक भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व प्रशासनिक लापरवाही के कारण भवन पूरा होने के दो वर्ष बाद भी न तो बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था की गयी अौर न ही भवन की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षाकर्मी नियुक्त नहीं किया गया. फलस्वरूप नवनिर्मित भवन का दरवाजा, खिड़की, ग्रिल, पाइप को चोर ले गये.
चार माह बाद ही गिर गयी चहारदीवारी : भवन तैयार होने के चार माह बाद ही सैकड़ों फीट लंबा चहारदीवारी धराशायी हो गया. गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण पहुंच पथ व भवन की दीवारों में दरारें आ गयी हैं. भवन का छत रिसने लगा है तथा फर्श का प्लास्टर भी कहीं-कहीं उखड़ने लगा है.
कमरे बना पशुअों का बसेरा : प्रशिक्षण भवन के कमरों में गाय व बकरी का गोबर भरा रहता है. दरवाजा नहीं रहने तथा चहारदीवारी गिर जाने के कारण यहां पशुअों ने अपना डेरा जमा लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >