ट्रक चालक से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार
गढ़वा. रंका पुलिस ने ट्रक चालक से लूटपाट करनेवाले अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है़ गिरफ्तार अपराधी भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह गांव निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा के पास से एक देशी कट्टा व तीन जिंदा गोली के साथ 2500 रुपये नकद बरामद किया गया है़ शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित […]
गढ़वा. रंका पुलिस ने ट्रक चालक से लूटपाट करनेवाले अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है़ गिरफ्तार अपराधी भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह गांव निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा के पास से एक देशी कट्टा व तीन जिंदा गोली के साथ 2500 रुपये नकद बरामद किया गया है़ शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने बताया कि सात जुलाई को रामानुजगंज स्थित करसो पुल के पास ट्रक चालक रवींद्र कुमार के साथ दो अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर लूटपाट की थी़ इस दौरान रवींद्र से 6000 रुपये नकद के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व ट्रक का चाबी भी लूटा गया था़ दोनों अपराधी एक बोलेरो पर सवार होकर आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद उसी से फरार हो गये थे़.
इसके उदभेदन के लिये थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गयी थी़ अनुसंधान के क्रम में अपराधियों का पता लगने के बाद राकेश विश्वकर्मा को गोदरमाना से गिरफ्तार किया गया़ उसने अपना अपराध स्वीकार करने के साथ ही दूसरे सहयोगी चैनपुर निवासी सोहराब अंसारी उर्फ झुमन के बारे में बताया है़ एसपी ने बताया कि सोहराब अंसारी की गिरफ्तारी के लिये भी जब उसके घर छापेमारी की गयी, तो वहां लूट में प्रयोग किये गये बोलेरो गाड़ी को बरामद किया गया़ लेकिन सोहराब अभी तक फरार है़.
उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है़ जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि 2014 में भी राकेश विश्वकर्मा पांच हथियार के साथ पकड़ा गया था और इस जुर्म में वह दो साल जेल में भी रह चुका है़