East Singhbhum News : बड़ा गड़ियास में अवैध भंडारण से 2000 सीएफटी बालू जब्त

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटा खनन विभाग

चाकुलिया. पूर्वी सिंहभूम जिले के श्यामसुंदरपुर थानांतर्गत बड़ा गड़ियास में गुरुवार की शाम बालू के अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की. जिला खनन विभाग के अधिकारियों, चाकुलिया अंचलाधिकारी और श्यामसुंदरपुर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से जमा किये करीब 2000 सीएफटी बालू को जब्त किया. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है. छापामारी से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

रात में नदी से बालू निकाल शहरों में भेजा जाता है :

दरअसल, चंदनपुर और श्यामसुंदरपुर बालू घाटों से रात में बालू का अवैध उठाव धड़ल्ले से जारी है. बालू माफिया स्थानीय ट्रैक्टरों के जरिये नदी से बालू निकलवा कर पहले सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करते हैं. इसके बाद रात में हाइवा और बड़े ट्रकों से घाटशिला, जादूगोड़ा और जमशेदपुर के बाजारों में ऊंचे दाम पर बेच देते हैं.

बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों से हो रही ढुलाई :

बालू की अवैध ढुलाई के लिए इस्तेमाल होने वाले अधिकतर ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के हैं. इन वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. पिताजुड़ी में बालू लदे वाहनों से हुई दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. बिना नंबर प्लेट होने के कारण दुर्घटना के बाद वाहन और मालिक की पहचान करना पुलिस और ग्रामीणों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है. क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने विरोध करने का निर्णय लिया है.

– बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. बड़ा गड़ियास में जब्त बालू को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर नजर रख रही है. –

नवीन पूर्ति,

सीओ, चाकुलिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >