East Singhbhum News : नदी तट पर खुले में पड़ा है बम, पुलिस ने घेराबंदी की, दहशत में क्षेत्र के ग्रामीण

नदी किनारे से लगातार बम मिलने से तटवर्ती गांवों के लोग सशंकित

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड की बोरागाड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई में सुवर्णरेखा नदी तट पर दूसरी बार भारी-भरकम विस्फोटक मिलने से क्षेत्र में डर का माहौल है. यह बम भी द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का बताया जा रहा है. शुक्रवार की शाम तक सेना या बम निरोधक दस्ते की विशेषज्ञों की टीम नहीं पहुंची थी. स्थानीय लोगों में अनहोनी का भय बढ़ गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे नदी तट की सघन जांच की जाये. उन्हें आशंका है कि बालू या पानी के अंदर और भी बम छिपे हो सकते हैं. घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. बम के चारों ओर घेराबंदी कर पुलिस अधिकारियों और जवानों को तैनात कर दिया गया है. ग्रामीणों और राहगीरों को विस्फोटक के पास जाने से सख्ती से मना किया जा रहा है. हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी इसे निष्क्रिय नहीं किया जा सका है, जिससे लोग डरे हुए हैं. उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में विस्फोटक मिलने का यह तीसरा मामला है. इससे पहले 17 मार्च को इसी स्थल पर एक शक्तिशाली विस्फोटक मिला था, जबकि एक अन्य बम गांव के भीतर पाया गया था. उन दोनों बमों को करीब 8 दिन बाद सेना की टीम ने डिफ्यूज किया था, जिसमें जोरदार धमाका हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >