East Singhbhum News : Culture and tradition constitute our identity; they need to be preserved

सड़कधुटु गांव में चैत्र संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य से सजा मंच, विधायक ने कहा

मुसाबनी. पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के सड़कधुटु गांव में चैत्र संक्रांति (सतुयानी पूजा) पर यूथ स्टार स्पोट् र्स क्लब की ओर से बुधवार शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, इसके बाद पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया.

विधायक का पारंपरिक स्वागत:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए, जिनका समिति की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर:

विधायक ने कहा कि संस्कृति और परंपरा हमारी पहचान है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिए क्लब के सदस्यों की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान लंगड़े नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. विधायक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. पूरे आयोजन में पारंपरिक संगीत, नृत्य और धार्मिक अनुष्ठानों का सुंदर संगम देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >