East Singhbhum News : नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर चौंकाया, पुरस्कृत हुए

मुसाबनी : बैथल मॉडल स्कूल में विज्ञान और हस्तकला प्रदर्शनी लगी

मुसाबनी. मुसाबनी के बैथल मॉडल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक विज्ञान व हस्तकला प्रदर्शनी लगायी गयी. विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन डॉ जॉन जोसेफ ने किया. विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया. सीनियर वर्ग में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों में प्रथम पुरस्कार कक्षा 10 के अंकुश महापात्र, इसराफिल, शंकर गिरि, मृणाल घटवारी के क्लाउड ब्रस्ट मॉडल को और कक्षा 9 के सोमनाथ दास के बनाये रॉबर्ट कार को दिया. द्वितीय पुरस्कार कक्षा 10 के युसूफ अंसारी के डिजास्टर मॉडल, तीसरा पुरस्कार कक्षा 7 की आकांक्षा कुमारी के इको हाइड्रो सॉल्यूशन मॉडल को चुना गया. जूनियर वर्ग कक्षा 4 से कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों में प्रथम पुरस्कार कक्षा 5 के मोहम्मद असद, जलंधर पातर के सोलर इरिगेशन प्रोजेक्ट, द्वितीय स्थान कक्षा 5 के शुभम महतो के ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट मॉडल और तृतीय स्थान कक्षा 4 के मयूर मुखर्जी के वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट मॉडल के साथ देवदास बेसरा के ऑटोमेटिक वाटर डिस्पेंसर मॉडल को चुना गया.

कबाड़ से बने आकर्षक सामान को अतिथियों ने सराहा :

हस्तकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बेकार सामग्री जैसे नारियल खोल, पेपरप्लेट, पुराने अखबार, प्लास्टिक की खाली बोतलों आदि से आकर्षक सामान बनाये. वहीं, मोतियों से बने बैग, उन व फॉर्म से निर्मित वस्तुओं को देखकर अतिथियों ने सराहना की. मौके पर विद्यालय के निदेशक लिविंगस्टन जोसेफ , देबोरा जोसेफ, प्रबंधक ज्ञानेश्वर पिल्लई, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीजी जाय तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >