East Singhbhum News : मऊभंडार उप डाकघर में 2.38 लाख का गबन, उप डाकपाल निलंबित

खाताधारकों की जमा पूंजी और सरकारी राशि में की हेराफेरी

घाटशिला. मऊभंडार उप डाकघर में खाताधारकों के पैसों और सरकारी राशि के गबन का बड़ा मामला प्रकाश में आया है. डाक विभाग की जांच में तत्कालीन उप डाकपाल सरोज कुमार महापात्रा को वित्तीय अनियमितता का मुख्य आरोपी पाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आरोपी डाकपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अबतक की जांच में कुल 2,38,424 रुपये के गबन की पुष्टि हो चुकी है. डाक निरीक्षक राकेश रंजन की शिकायत पर मऊभंडार ओपी में कांड संख्या 23/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता -2023 की धारा 318(3) और 316(5) के तहत मामला दर्ज किया है. मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस घोटाले के तार अन्य लोगों से भी जुड़े हैं.

उजागर हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, 5 मार्च को कार्यालय में नकदी की भारी कमी और ग्राहकों को भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी के बाद संदिग्ध मामला सामने आया था. इसके बाद डाक निरीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में विभागीय जांच शुरू की गयी, जिसमें परत-दर-परत गबन की पुष्टि हुई. जांच में पाया गया कि सरोज कुमार महापात्रा ने विभिन्न बचत खातों से अवैध निकासी कर राशि हड़प ली थी.

ऐसे किया गया गबन

– एक खाताधारक के खाते से 40 हजार और दूसरे के खाते से 30 हजार रुपये निकाले गये, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया गया.

– किसान विकास पत्र में निवेश के लिए जमा कराये गये लगभग एक लाख रुपये संबंधित खातों में जमा ही नहीं किये गये.

– उप डाकघर की सरकारी नकदी में से 68,424 रुपये की कमी पायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >