पूर्वी सिंहभूम: डीसी ने जनगणना-2027 में स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की, लोगों से जिम्मेदारी निभाने की अपील

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत के साथ उपायुक्त राजीव रंजन ने खुद स्व-गणना की प्रक्रिया को पूरा किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से कुमार आनंद की रिपोर्ट

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना-2027 की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने आवासीय कार्यालय में सबसे पहले जनगणना-2027 के तहत अपना स्व-गणना (self Enumeration) की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की. 

नागरिकों से अपील 

उपायुक्त राजीव रंजन ने  सभी जिलावासियों  को जनगणना-2027 की प्रक्रिया में नागरिकों को जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भागीदारी की अपील की. इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण करने की संबंधित प्रक्रिया को पूरी की. 

दो चरणों में चलेगा अभियान 

इस दौरान जनगणना अधिकारी सह जिला बंदोबस्त अधिकारी मोजाहिद अंसारी ने उपायुक्त को जानकारी दी कि पहले चरण के अभियान के तहत 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना कार्य 1 मई से प्रारंभ हो चुका है. इसके बाद मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य दिनांक 16 मई से 14 जून 2026 तक पूरा किया जाएगा. इस जनगणना अभियान के दौरान घर-घर जाकर प्रगणक से संबद्ध कर्मी डेटा संग्रह करेंगे. 

योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद 

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजनों के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है. उन्होंने बताया जनगणना से ही राज्य सरकार की योजनाओं को और ज्यादा प्रभावित तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >