East Singhbhum News : Contractor yielded after protest, received one lakh rupees compensation

वर्ष 2018 से गुजरात की कंपनी में काम कर रहा था, तबीयत बिगड़ने से गयी जान

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ प्रखंड की कानास पंचायत अंतर्गत धोड़ासाइ निवासी मंगल गोप (32) का शव सोमवार की रात गुजरात से उनके पैतृक गांव पहुंचा. गुजरात के भरुच स्थित पायल पॉली प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड में काम के दौरान तबीयत बिगड़ने से मंगल की अस्पताल में मौत हो गयी थी. ग्रामीणों को पता चला कि कंपनी ने बिना मुआवजा और बिना पोस्टमार्टम कराये शव को एंबुलेंस से भेज दिया है. इससे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने धालभूमगढ़ थाना में हंगामा शुरू कर दिया. थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कानूनी रूप से मुआवजे के लिए घटनास्थल वाले थाने की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम अनिवार्य है. इसके बाद सेवा ही धर्म संस्था के नौशाद अहमद और पूर्व जिला पार्षद आरती सामाद ने कंपनी प्रबंधन व ठेकेदार से फोन पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी. काफी बहस और दबाव के बाद ठेकेदार एक लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमत हुआ. तत्काल 50 हजार रुपये पत्नी के खाते में भेजने के बाद परिजन शव को गांव ले जाने को तैयार हुए.

18 दिन पहले गुजरात गया था मंगल

मंगल गोप वर्ष 2018 से कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था. वह मकर संक्रांति की छुट्टियों के बाद करीब 18 दिन पहले वापस काम पर लौटा था. दो-तीन दिनों से बीमार रहने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. मंगलवार सुबह ठेकेदार ने बाकी के 50 हजार रुपये भेजे. इसके बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया. पूरे मामले को सुलझाने में सुशांत चौबे, नौशाद अहमद और आरती सामाद की अहम भूमिका रही. मंगल की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >