East Singhbhum News : पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी बनाने की मांग

लीज क्षेत्र के 12 मौजा के ग्राम प्रधानों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा

मुसाबनी. केंदाडीह माइंस लीज क्षेत्र के 12 मौजा के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन के नेतृत्व में एसडीओ घाटशिला से मिलकर ज्ञापन सौंपा. ग्राम सभा ने तेरंगा पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में बनी कमेटी को भंग करते हुए नयी समन्वय समिति गठन करने की मांग रखी. इसके पूर्व ग्राम सभा, एचसीएल प्रबंधन और सीओ के साथ हुई बैठक में सहमति बनी थी कि मुखिया से संचालित समन्वय समिति को मान्यता नहीं दी जायेगी. ग्राम प्रधानों ने कंपनी प्रबंधन प्रबंधन पर पेसा अधिनियम का उल्लंघन करते हुए मुखिया को तवज्जो देने का आरोप लगाया. कहा गया कि ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा से आपत्ति प्रमाण पत्र दिया गया, तो किस आधार पर मुखिया द्वारा प्रबंधन पर दबाव बनाते हुए समन्वय समिति बनाकर खुद को सर्वोपरी मानने की बात कर रहे हैं. मेघराय सोरेन ने कहा कि एसडीओ ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि पूर्व में ग्राम प्रधानों के साथ वार्ता में जो निर्णय लिए गये थे. नियम संगत पारदर्शिता के साथ समन्वय समिति का गठन कर उसे मान्यता दी जायेगी. मौके पर ऊपरबांधा के ग्राम प्रधान किसुन मुर्मू, कुमीरमुढ़ी के घासिया किस्कू, पाटकिता के सुखलाल टुडू, चाकुलिया के सुभाष टुडू, चापड़ी के ग्राम प्रधान हिमांशु सोरेन, पूर्व पार्षद सुखलाल हेंब्रम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >