East Singhbhum News : जादूगोड़ा में वृद्ध की कुल्हाड़ी सेकाटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर धालभूमगढ़ निवासी आरोपी रोहिना धीवर (19) को गिरफ्तार कर लिया

जादूगोड़ा. जादूगोड़ा थाना की राखाकॉपर कॉलोनी स्थित पुराने नर्सरी स्कूल परिसर में सोमवार की रात यूसिल कर्मी संजय श्रेष्ठ के 80 वर्षीय पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गयी. मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव और एक घायल महिला को देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर धालभूमगढ़ निवासी आरोपी रोहिना धीवर (19) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह स्कूल परिसर के बगल में एक कमरा लेकर रहता था. रतन बहादुर वहां एक महिला से हमेशा मिलने आता था. सोमवार रात में वह गुस्से में रतन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और महिला की डंडे से पिटाई कर दी. हमले में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुत्र संजय श्रेष्ठ ने जादूगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया

मृतक के पुत्र संजय श्रेष्ठ ने बताया कि उनके पिता सोमवार रात करीब 7:30 बजे किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे, पर रातभर वापस नहीं लौटे. मंगलवार सुबह में पुलिस ने उनकी हत्या होने की जानकारी दी. जादूगोड़ा थाना के एसआई प्रीतम राज और अनंत मरांडी ने बताया कि बुधवार को वरीय अधिकारी प्रेस वार्ता कर इस मामले का विस्तृत विवरण साझा करेंगे.

धालभूमगढ़ में मछली पकड़ने के दौरान आरोपी धराया

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की स्कूटी लेकर अपने पैतृक गांव धालभूमगढ़ फरार हो गया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह गांव में मछली पकड़ रहा था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मृतक की स्कूटी बरामद कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >