East Singhbhum News : परंपराएं रहेंगी कायम, सामाजिक नियमों में होगा सुधार : संजीव

जनगणना और सामाजिक कुरीतियों पर मंथन

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा के मुचरीशोल गांव में रविवार को आठकोषी भूमिज महाल के तत्वावधान में सामाजिक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हातु सरदार मान संजीव कुमार सिंह ने की. बैठक का संचालन मान नंदलाल भूमिज ने किया. बैठक में पटमदा, पोटका, गुड़ाबांदा, डुमरिया एवं बहरागोड़ा पारंपरिक पदाधिकारियों ने भाग लिया. साथ ही ओडिशा के मयूरभंज क्षेत्र से भी कई लोग शामिल हुए. बैठक में भूमिज समाज से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. विशेष रूप से धार्मिक परंपराओं, सामाजिक व्यवस्था, भूमिज कस्टम लॉ, विवाह एवं अन्य संस्कारों की परंपरागत नियमावली तथा समाज में उत्पन्न सम सामयिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया. समाज की परंपराओं को सुदृढ़ बनाये रखते हुए समय के अनुसार आवश्यक सुधार एवं संतुलन बनाने पर भी जोर दिया गया.

युवाओं की शिक्षा और करियर पर फोकस:

शिक्षा के क्षेत्र में समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने, उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया. इसके साथ ही समाज में जागरुकता अभियान चलाने का भी सुझाव सामने आया. बैठक में भारत की जनगणना 2026-27 को लेकर भी चर्चा हुई. इसमें जाति, धर्म, भाषा एवं लिपि की एकरूपता बनाये रखने पर जोर दिया गया, ताकि भूमिज समाज की पहचान और अधिक सशक्त हो सके. निर्णय लिया गया कि सभी निष्कर्षों को एक संगठित दस्तावेज के रूप में तैयार कर भविष्य में सामाजिक नीतियों के निर्माण में उपयोग किया जायेगा. समाज की एकता, जागरुकता एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी. बैठक में विभीषण सिंह, गौरांग सिंह, शरत सिंह सरदार, राखोहरी सिंह, दिनबंधु सिंह, हरीश भूमिज, अजीत सिंह सरदार, जयपाल सरदार, सिद्धेश्वर सरदार, अर्जुन सरदार, सुरेश भूमिज, विभीषण सामद, शत्रुघन सरदार, लखींद्र सरदार, पुरुषोत्तम सरदार, जगन्नाथ सिंह, लालमोहन सिंह, कामिल सिंह, कितन सिंह, आनन्द सिंह, महेश्वर सिंह, गोपाल सिंह, गौरीशंकर सिंह, कार्तिक सरदार, शंभूनाथ सिंह, सुशील सिंह, आनंद सिंह, सुमित्रा सिंह, कल्पना सिंह, द्रोपदी सिंह, मिठाई सिंह, उर्मिला सिंह, रूपाली सिंह, सरला सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >