घाटशिला कॉलेज : कर्मचारी को बाहरी युवकों ने पीटा

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में मंगलवार को बाहरी युवकों ने इंटरमीडिएट के अस्थायी कर्मचारी गोविंद मार्डी की पिटाई कर दी. वहीं बीच-बचाव करने के गये शिक्षकों से युवकों ने अभद्र व्यवहार किया. मामला उलझता देख छात्रों ने घाटशिला पुलिस को सूचना दी. पुलिस चारों युवक को पकड़ कर थाना ले गयी. युवकों से शिक्षकों ने […]

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में मंगलवार को बाहरी युवकों ने इंटरमीडिएट के अस्थायी कर्मचारी गोविंद मार्डी की पिटाई कर दी. वहीं बीच-बचाव करने के गये शिक्षकों से युवकों ने अभद्र व्यवहार किया. मामला उलझता देख छात्रों ने घाटशिला पुलिस को सूचना दी. पुलिस चारों युवक को पकड़ कर थाना ले गयी. युवकों से शिक्षकों ने कॉलेज में आने का कारण पूछा. एक युवक ने कहा वह प्रमाण पत्र लेने आया है. उसके साथ तीन युवक किस काम से कॉलेज आये थे.

इसकी जानकारी नहीं मिल पायी. कॉलेज में मारपीट करने वालों में एक युवक पूर्व में जेल जा चुका है. इधर, गोविंद मार्डी ने छात्र संघ के अध्यक्ष दशमत मुर्मू समेत अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन थाना में सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में मारपीट करने वाले युवकों का नाम अंकित नहीं है. मारपीट से गोविंद मार्डी के चेहरे पर खरोंच के निशान आये हैं.

विरोध करने पर शिक्षकों के साथ किया अभद्र व्यवहार
एक युवक पूर्व में जा चुका है जेल
कॉलेज में मारपीट क्यों हुई. इसकी जानकारी नहीं मिली है. कॉलेज में ड्रेस कोड लागू है. कई छात्र-छात्राएं ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय से आउट सोर्सिंग से कॉलेज में सुरक्षा प्रहरी रखने की मांग की गयी है. इस संबंध में अभी तक आदेश नहीं मिला है.
– प्रो एमडीपी सिंह, प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज, घाटशिला कॉलेज.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >