समाज से कटते जा रहे हैं लोग : सानंद

पांचरुलिया. ओड़िया मवि का शतवार्षिकी समारोह बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की खंडामौदा पंचायत के ओड़िया मध्य विद्यालय पांचरुलिया की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर रविवार को शतवार्षिकी समारोह का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता धीरेंद्र नाथ दास ने की. तीन दिवसीय समारोह का उदघाटन ओड़िशा विधानसभा के उपाध्यक्ष सानंद मरांडी, एक ओड़िया समाचार पत्र के […]

पांचरुलिया. ओड़िया मवि का शतवार्षिकी समारोह

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की खंडामौदा पंचायत के ओड़िया मध्य विद्यालय पांचरुलिया की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर रविवार को शतवार्षिकी समारोह का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता धीरेंद्र नाथ दास ने की.
तीन दिवसीय समारोह का उदघाटन ओड़िशा विधानसभा के उपाध्यक्ष सानंद मरांडी, एक ओड़िया समाचार पत्र के प्रकाशक निरंजन राय और पूर्व मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने दीप प्रज्वलित कर किया.
सानंद मरांडी ने कहा कि आज व्यक्ति समाज से कटता जा रहा है. लोग निजी हित की बात कर रहे हैं. बूढ़े मां-बाप बोझ लगने लगे हैं. इस स्थिति में अच्छे लोगों की अपेक्षा करनी बेमानी है. आज के युवा डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने की बात करते हैं. जरूरी है कि वे एक बेहतर इंसान भी बनें. मानवता के बारे में सोचें. पंडित गोपबंधु ने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा और ओड़िया भाषा व समाज की सेवा में लगा दिया. उन्होंने आश्वस्त किया कि ओड़िया भाषी विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग करेंगे.
विशिष्ठ अतिथि श्री राय ने कहा कि सिंहभूम शेरों की भूमि है. यह क्षेत्र पंडित गोपबंधु की कर्मस्थली है. इसका नमन करने आया हूं. पूर्वीं सिंहभूम में ओड़िया रिलीफ सोसाइटी स्थापित करुंगा. इससे पैसे के अभाव में कोई न मरे. वहीं पैसे के अभाव में कोई पढ़ाई न छोड़े. विश्व का प्राचीनतम भाषा संस्कृत व लैटिन है. संस्कृत सबसे समृद्ध भाषा है. उन्होंने स्वागतम भाषण में बिहार और ओड़िशा के संबंध को दोहराया. रेलवे लाइन बोड़ामारा-चाकुलिया की चर्चा की. उन्होंने पंडित गोपबंधु और विद्यालय की स्थापना के साथ सिंहभूम में किये गये उनके कार्यों पर प्रकाश डाला.
स्वागत भाषण पूर्व मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन आशीष मिश्रा ने, संचालन पूनम महानंद ने किया. मौके पर पांचरुलिया ओड़िया मध्य विद्यालय के स्मरणिका का विमोचन अतिथियों ने किया. इस अवसर पर बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, डॉ बिनी षाड़ंगी, प्रो भुवनेश्वरी षाड़ंगी, हिमांशु प्रहराज, मनोरंजन गिरी, असीत मिश्रा, अनंदा प्रसाद महापात्रा, लखनचंद्र गिरी, भूतनाथ बेरा आदि समेत अन्य उपस्थित थे.
मां-बांप को बोझ समझने वाले से अच्छे कर्म की अपेक्षा बेमानी
स्मारिका का विमोचन करते अतिथि.
कार्यक्रम में उपस्थित लोग.
पूजा के दीया से घर जला, हजारों की क्षति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >