युवा पीढ़ी को सही मार्ग पर लाने में शिक्षकों की भूमिका अहम

बहरागोड़ा : शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्य सौंपे जा रहे हैं. दायित्व थोपा जा रहा है. जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपा जाना चाहिए. सिर्फ स्कूल भवन का निर्माण करने से शिक्षा का विकास नहीं होगा, बल्कि शिक्षकों की भी बहाली करनी होगी. उक्त बातें शनिवार को बहरागोड़ा स्टेडियम में शनिवार को स्कूली शिक्षा […]

बहरागोड़ा : शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्य सौंपे जा रहे हैं. दायित्व थोपा जा रहा है. जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपा जाना चाहिए. सिर्फ स्कूल भवन का निर्माण करने से शिक्षा का विकास नहीं होगा, बल्कि शिक्षकों की भी बहाली करनी होगी. उक्त बातें शनिवार को बहरागोड़ा स्टेडियम में शनिवार को स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक कुणाल षाडंगी ने कही.

उन्होंने कहा कि शिक्षक -शिक्षिकाएं क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इस समागम के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने बचपन को महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है. यह दुर्भाग्य की बात है. श्री षाड़ंगी ने कहा कि युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर लाने में शिक्षकों की भूमिका अहम है.इससे पहले उन्होंने शिक्षक समागम का उदघाटन दीप प्रज्जवलित और झंडा दिखा कर किया.

शिक्षक समागम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच 100, 200 मीटर दौड़, क्रिकेट, फुटबॉल, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, भाषण, वाद-विवाद समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर बीइइओ अर्जुन महतो, बसंत नारायण सिंह, दिपांकर महापात्र, बीपीओ विसंबर कुइला, तपन बेरा, जुइ अनूप महतो, साधन बांसुरी, मनोरंजन पांडा, इमामूल खान, अश्विनी साधु, पार्थ कुइला आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >