बहरागोड़ा : प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम

दौड़ में तारकनाथ मंडल व अनीता मुर्मू प्रथम डुमरिया: शिक्षकों ने लिया प्रतियोगिता में भाग डुमरिया : डुमरिया के सिद्धो-कान्हु फुटबॉल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम 2016-17 आयोजित हुआ. प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया. शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच 100, 200 मीटर दौड़, बेडमिंटन, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, […]

दौड़ में तारकनाथ मंडल व अनीता मुर्मू प्रथम

डुमरिया: शिक्षकों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

डुमरिया : डुमरिया के सिद्धो-कान्हु फुटबॉल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षक समागम 2016-17 आयोजित हुआ. प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया. शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच 100, 200 मीटर दौड़, बेडमिंटन, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, लोकनृत्य, नाटक, एकल गायन, समूह गायन, विज्ञान प्रर्दशनी, पेंटिंग, वाद-विवाद समेत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई.

100 मीटर दौड़ में डुमरिया मवि के शिक्षक तारक नाथ मंडल प्रथम, बाकुलचंदा मवि के शिक्षक भैरव चंद्र मंडल द्वितीय, करनसाय प्रावि के शिक्षक को तीसरा स्थान मिला. शिक्षिका वर्ग में प्रथम कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका अनिता मुर्मू, मीठु सेठ द्वितीय, 200 मीटर दौड़ शिक्षिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका अनिता मुर्मू प्रथम, मीठु सेठ द्वितीय और शकुंतला मांडी को तीसरा स्थान मिला. प्रतियोगिता को सफल बनाने में बीपीओ सोनाली पात्र, मंगल मुर्मू, शिक्षक दुलाराम मांडी, संजय मंडल, उपेंद्र सिंह, खुदीराम माहली, अवधेश पांडेय, जागरण हेंब्रम, सुनाराम टुडू, मनोरंजन चटर्जी ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >