सालबनी महामिलन आश्रम से अनाथ छात्र हुआ लापता

गालूडीह थाने में संचालक ने सनहा दर्ज कराया 11 दिसंबर को वह खड़िया कॉलोनी के लिए निकला था 15 दिसंबर 2011 को ग्रामीणों ने उसे आश्रम पहुंचाया था गालूडीह : सालबनी के महामिलन सेवाश्रम संघ की ओर से संचालित अनाथालय सह आश्रम से सातवीं कक्षा का अनाथ छात्र किरण कुमार उर्फ पांडू (13) 11 दिसंबर […]

गालूडीह थाने में संचालक ने सनहा दर्ज कराया

11 दिसंबर को वह खड़िया कॉलोनी के लिए निकला था
15 दिसंबर 2011 को ग्रामीणों ने उसे आश्रम पहुंचाया था
गालूडीह : सालबनी के महामिलन सेवाश्रम संघ की ओर से संचालित अनाथालय सह आश्रम से सातवीं कक्षा का अनाथ छात्र किरण कुमार उर्फ पांडू (13) 11 दिसंबर से लापता है. इस संबंध में आश्रम के संचालक सुखदेव महाराज ने थाना में सनहा दर्ज कराया है. सुखदेव महाराज ने बताया कि रविवार की सुबह नाश्ता करने के बाद पांडू आश्रम से बैग लेकर खड़िया कॉलोनी जाने की बात कह कर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. वह ब्लू जिंस पैंट और सफेद गंजी पहने हुए था. उसके हाथ में स्कूल बैग था. महाराज ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने आश्रम की एक महिला कर्मी से कहा था कि वह घर जाना चाहता है.
उसका घर ओड़िशा के क्योंझर में है. हालांकि इसके पूर्व उसने अपने घर और पता नहीं बताया था. महाराज ने बताया कि 15 दिसंबर 2011 को पांडू को भटकते हुए ग्रामीणों को मिला था. पूर्व मुखिया बांसती प्रसाद सिंह समेत कई ग्रामीण उसे आश्रम लेकर आये थे. यहां पालन-पोषण के लिए रखा था. वह सालबनी मवि में सातवीं में पढ़ रहा था. आश्रम में रहता था. जब वह यहां आया था, तो उसकी उम्र छह वर्ष थी. उसके लापता होने के बाद से महाराज संबंधित स्थानों में उसकी खोजबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >