15 के बाद शराब बेचनेवालों को करेंगे पुलिस के हवाले

निश्चिंतपुर के ग्रामीणों ने की बैठक,कहा पोटका : 15 दिसंबर के बाद शराब कोवाली थाना क्षेत्र के जानमडीह पंचायत अंतर्गत निश्चिंतपुर गांव व उसके आसपास शराब बेचने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जायेगा. उक्त निर्णय मंगलवार को निश्चिंतपुर गांव में ग्रामीण एवं महिला समिति के सदस्यों की बैठक में लिया गया. बैठक में […]

निश्चिंतपुर के ग्रामीणों ने की बैठक,कहा

पोटका : 15 दिसंबर के बाद शराब कोवाली थाना क्षेत्र के जानमडीह पंचायत अंतर्गत निश्चिंतपुर गांव व उसके आसपास शराब बेचने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जायेगा. उक्त निर्णय मंगलवार को निश्चिंतपुर गांव में ग्रामीण एवं महिला समिति के सदस्यों की बैठक में लिया गया. बैठक में कहा गया कि निश्चिंतपुर के आस-पास के क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब कि बिक्री की जा रही है. जिसका काफी बुरा प्रभाव क्षेत्र के लोगों पर पड़ रहा है. क्षेत्र के युवा, वयस्क व बुजुर्ग शराब की लत के शिकार हो रहे हैं.
गांव में अधिकांश झगड़े-फसाद का मूल कारण शराब बनता जा रहा है. इसे रोकने के लिए लोगों को मिलकर नशा के विरोध में अभियान चलाना जरूरी हो गया है. बैठक में प्रदीप कुमार, चित्तरंजन सीट, जदुनाथ, सुशांत नाथ, गणेश पात्र, सिमंत नाथ, ममता दंडपाट, अरूण दंडपाट आदि मौजूद थे.
ग्रामीणों के आंदोलन को मुखिया का भी समर्थन:ग्रामीणों द्वारा शुरू किये गये शराबबंदी अभियान को पंचायत के मुखिया मालती मार्डी एवं ग्रामप्रधान ने सर्मथन दिया. मुखिया श्रीमती मार्डी ने कहा कि शराब से घर,परिवार और समाज नष्ट होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >