दामपाड़ा : धान बिक्री को लेकर किसान चिंतित

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा में आसना, काड़ाडुबा, भदुआ, बांकी, कालचिती, झाटीझरना, बड़ाजुड़ी के अलावा कई पंचायत हैं. क्षेत्र के 90 प्रतिशत किसान कृषि पर निर्भर हैं. धान की फसल काटने के बाद किसान धान की बिक्री करते हैं और मकर पर्व की तैयारी में जुट जाते हैं. क्षेत्र के अधिकांश किसान धान की […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा में आसना, काड़ाडुबा, भदुआ, बांकी, कालचिती, झाटीझरना, बड़ाजुड़ी के अलावा कई पंचायत हैं. क्षेत्र के 90 प्रतिशत किसान कृषि पर निर्भर हैं. धान की फसल काटने के बाद किसान धान की बिक्री करते हैं और मकर पर्व की तैयारी में जुट जाते हैं. क्षेत्र के अधिकांश किसान धान की फसल काटने में जुटे हैं या धान समेट चुके हैं. जबकि धान खरीदारी को लेकर अबतक व्यवसायिओं ने क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया है. ऐसे में किसानों को चिंता है कि धान की खरीदारी कौन करेगा. इस क्षेत्र के गंधनिया और बड़ाजुड़ी में दो लैंपस हैं. पूर्व में लैंपसों के माध्यम से धान की खरीदारी की जाती थी. इस बार धान की खरीददारी कैसे होगी. इसका अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >