चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वच्छता के प्रति सचेत हैं. नपं कार्यालय ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई बार नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता रैली निकाली. इसके बावजूद लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं हुए हैं. नपं क्षेत्र के कई जगहों पर कचरों का अंबार लगा है. वहीं कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब स्थित मुख्य सड़क किनारे ग्रामीण खुले में शौच करते हैं. तालाब के आस पास गंदगी का अंबार भी लगा है. इससे बीमारी फैलने की आशंका है.
चाकुलिया : खुले में शौच किया, तो Rs 500 जुर्माना
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वच्छता के प्रति सचेत हैं. नपं कार्यालय ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई बार नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता रैली निकाली. इसके बावजूद लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं हुए हैं. नपं क्षेत्र के कई जगहों पर कचरों का अंबार लगा है. […]

नगर पंचायत ने तालाब के आस पास गंदगी पर अंकुश लगाने के लिए सूचना बोर्ड लगा दिया है. बोर्ड में अंकित है कि तालाब परिसर व इसके आस पास गंदगी फैलाने व खुले में शौच करना मना है. पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना लिया जायेगा.
34 लाभुकों को मिली सिलाई मशीन
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के तहत नगर पंचायत ने 34 लाभुकों को सिलाई मशीन दी. नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू, उपाध्यक्ष भरत झुनझुनवाला, पार्षद शतदल महतो, संजय घोष, सरिता मल्लिक ने लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया. मौके पर नपं अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2011 में स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के तहत महिला और युवतियों को सिलाई मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था. इसके तहत लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि सरकार 90 प्रतिशत अनुदान पर महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध करावा रही है. महिलाएं सिलाई मशीन प्राप्त कर स्वावलंबी बनें. मौके पर ट्रेनर फुलमनी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.