घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी के टैंक हाउस में कार्यरत मजदूर जोस्टन बारी अपनी पत्नी जयश्री बारी से पांच माह पूर्व तारकेश्वर (बंगाल का हुगली जिला) जाने की बात कह कर घर निकला था. वह अबतक घर वापस नहीं लौटा है. वह सावन माह में तारकेश्वर गया था. उसकी पत्नी ने बताया कि पति बोलकर गये थे कि तारकेश्वर जा रहे हैं. 30 जुलाई को मऊभंडार ओपी और मऊभंडार एचसीएल/आइसीसी कंपनी प्रबंधन व अन्य कर्मचारियों से इसकी शिकायत की. उन्होंने कहा कि उनकी तीन पुत्रियां हैं.
11 वर्षीय नेहा बारी जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय की कक्षा 5 में पढ़ती है. 8 वर्षीय मीली बारी द्वितीय कक्षा में और डेढ वर्षीय सोनम बारी गोद में पल रही है. जयश्री बारी ने कहा कि पूर्वी मऊभंडार की पंचायत समिति सदस्य निर्मला शुक्ला की मदद से तीन बच्चों का भोजन जुटा पाती हूं. श्रीमती शुक्ला ने बताया कि आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह के समक्ष मामले को रखा हूं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही विचार करूंगा.
