संत फ्रांसिस के आदर्शों पर चलें युवा : फेलिक्स

महिला मंडल ने प्रवेश नृत्य पेश किया बाइबल पाठ सहित गीत, संगीत कार्यक्रम हुआ चाईबासा : कैथोलिक रोमन चर्च की 50वीं वर्षगांठ शनिवार को गोल्डेन जुबिली के रूप में मनायी गयी. मुख्य अतिथि जमशेदपुर धर्मप्रांत के विशप फेलिक्स टोप्पो व विशिष्ट अतिथि विकर जनरल फादर डेविड थे. उन्होंने चर्च परिसर में स्थापित संत फ्रांसिस जेवियर […]

महिला मंडल ने प्रवेश नृत्य पेश किया

बाइबल पाठ सहित गीत, संगीत कार्यक्रम हुआ
चाईबासा : कैथोलिक रोमन चर्च की 50वीं वर्षगांठ शनिवार को गोल्डेन जुबिली के रूप में मनायी गयी. मुख्य अतिथि जमशेदपुर धर्मप्रांत के विशप फेलिक्स टोप्पो व विशिष्ट अतिथि विकर जनरल फादर डेविड थे.
उन्होंने चर्च परिसर में स्थापित संत फ्रांसिस जेवियर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया. अतिथियों ने रोमन चर्च के निर्माता फादर कार्ल डिनचर की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके बाद चर्च में विशेष प्रार्थना की गयी. इस अवसर पर रोमन चर्च के बारे में विस्तार से बताया गया. संत फ्रांसिस जेवियर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को उनके दिखाये मार्ग पर चलने की जरूरत है.
महिला मंडल ने प्रवेश नृत्य पेश किया. वहीं, संध्या में संत जेवियर बालक विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम किया गया. गीत का कार्यक्रम संजू बालमुचू, रंजीत मुंडू और रोयलेन जोजो की अगुवाई में हुआ. विश्वासियों ने बाइबल पाठ सहित गीत, संगीत पेश किया गया. मौके पर चर्च आकर्षक बिजली बल्ब से सजाया गया. कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर हलन बोदरा, फादर सहाय थासन, फादर ऑस्कर होरो, फादर रंजीत के अलावा रोमन चर्च के सभी फादर, सिस्टर, ब्रदरर्स के अलावा काफी संख्या में विश्वासीगण उपस्थित थे.
उपस्थित फादर व मसीह समाज के लोग.
उपस्थित मसीह समाज के लोग.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >