एक परिवार के तीन समेत चार मलेरिया की चपेट में

तीन मरीजों का उत्क्रमित अस्पताल में चल रहा है इलाज घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कालापाथर गांव में एक परिवार के तीन सदस्य मलेरिया से पीड़ित हैं. वहीं गांव के अन्य लोगों के रक्त जांच में मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं. उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में मलेरिया से पीड़ित चार लोग इलाजरत हैं. प्रभारी चिकित्सा […]

तीन मरीजों का उत्क्रमित अस्पताल में चल रहा है इलाज
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कालापाथर गांव में एक परिवार के तीन सदस्य मलेरिया से पीड़ित हैं. वहीं गांव के अन्य लोगों के रक्त जांच में मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं. उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में मलेरिया से पीड़ित चार लोग इलाजरत हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने कहा कि सभी में मलेरिया के लक्षण मिले हैं. चिकित्सक ने सभी को दवा दी है. राजू बिरुआ की पत्नी रायमुनी बिरुआ (23), पुत्री एलसी बिरुआ (11) और पुत्र सूरज बिरुआ (9) में मलेरिया के लक्षण मिले हैं. शुक्रवार की शाम सूरज की स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया. बताया जाता है कि उसके शरीर में कंपकंपी हो रही थी. वहीं कालापाथर गांव के राम सोरेन (40) को भी दो दिनों से बुखार है. वह भी अस्पताल में इलाजरत है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि राजू बिरुआ के रक्त का नमूना जांच के लिए जायेगा.
उपकारा में दिया गया मलेरिया कीट
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घाटशिला उपकारा में शुक्रवार की शाम 50 मलेरिया कीट उपलब्ध कराया गया, ताकि कैदियों में मलेरिया के लक्षण पाये जाने पर उन्हें मलेरिया कीट दिया जा सके. प्रत्येक शुक्रवार को कैदियों के रक्त जांच के लिए अस्पताल से दो कर्मियों को उपकारा भेजने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >