ट्रेन के नीचे आकर होटल मालिक ने की आत्महत्या

चाकुलिया : चाकुलिया गोरांगो होटल के मालिक अरधेंदु घोष (65) ने मंगलवार की सुबह कानीमहुली हॉल्ट और चाकुलिया स्टेशन के बीच पोल संख्या 179/17 और 179/18 के बीच अप लाइन पर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल के समीप उनकी राजदूत बाइक (बीइपी-5394) मिली. घटना की सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस पहुंची. शव को […]

चाकुलिया : चाकुलिया गोरांगो होटल के मालिक अरधेंदु घोष (65) ने मंगलवार की सुबह कानीमहुली हॉल्ट और चाकुलिया स्टेशन के बीच पोल संख्या 179/17 और 179/18 के बीच अप लाइन पर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल के समीप उनकी राजदूत बाइक (बीइपी-5394) मिली. घटना की सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में कर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. अरधेंदु घोष की आत्महत्या करने की सूचना पाते ही लोग उनके घर पर जुटने लगे. उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. वह अपने पीछे पत्नी मीरा घोष, पुत्र रामकृष्ण घोष, राम प्रकाश घोष और एक बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >