चाकुलिया : दो दिनों से नहीं हो रही जलापूर्ति, आक्रोश

बिजली आपूर्ति नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी चाकुलिया : चाकुलिया शहरी क्षेत्र के लोग दो दिनों से पेयजल के लिए परेशान हैं. दो दिनों से बिजली की आंख मिचौनी के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. विदित हो कि बाजार क्षेत्र के ग्रामीण पानी के लिए पूर्ण रूप से बिजली पर […]

बिजली आपूर्ति नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

चाकुलिया : चाकुलिया शहरी क्षेत्र के लोग दो दिनों से पेयजल के लिए परेशान हैं. दो दिनों से बिजली की आंख मिचौनी के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. विदित हो कि बाजार क्षेत्र के ग्रामीण पानी के लिए पूर्ण रूप से बिजली पर निर्भर हैं. बिजली नहीं रहने पर पानी की सप्लाई नहीं की जाती है. मंगलवार को यहां सुबह से ही बिजली नहीं थी. इस कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पायी. शाम 5.30 बजे बिजली आयी. दो दिनों से पानी नहीं मिलने से लोगों में बिजली विभाग और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के खिलाफ रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >