फिदेल कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी गयी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के सीपीएम पार्टी कार्यालय में कामरेड स्वपन महतो की अध्यक्षता में साम्राज्यवाद विरोधी कम्युनिस्ट नेता दिवंगत फिदेल कास्त्रो के निधन पर रविवार को शोकसभा हुई. नेताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौके पर जिला कमेटी के सदस्य उत्पल विश्वास ने कहा कि महान क्रांतिकारी के […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के सीपीएम पार्टी कार्यालय में कामरेड स्वपन महतो की अध्यक्षता में साम्राज्यवाद विरोधी कम्युनिस्ट नेता दिवंगत फिदेल कास्त्रो के निधन पर रविवार को शोकसभा हुई. नेताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौके पर जिला कमेटी के सदस्य उत्पल विश्वास ने कहा कि महान क्रांतिकारी के सम्मान में हमें किसान-मजदूरों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करना होगा. जनवादी कृषि क्रांति को और आगे बढ़ाना होगा.

इस अवसर पर मिथुन महापात्रा, अभिजीत जाना, मुकेश कर्मकार, सुकुमार राणा, सुकरा मुंडा, कान्हाई मुंडा, तपन विशाल, तपन नायक, श्रीमंत मन्ना, रवींद्र नायक, ऋषिकेश दास, साधुनाथ, चित्त महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >