बहरागोड़ा भाजपा मंडल कमेटी का विस्तार

केबीसी, बीजी इलेवन, सोडेक्सो ब्लास्टर राइजिंग स्टार जीत के साथ अगले दौर में मऊभंडार में 24 वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में एचसीएल/आइसीसी की सीएसआरएंडएस के तत्वावधान में चल रही 24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सोडेक्सो ब्लास्टर जमशेदपुर, राइजिंग स्टार क्लब जमशेदपुर, केबीसी स्टार […]

केबीसी, बीजी इलेवन, सोडेक्सो ब्लास्टर राइजिंग स्टार जीत के साथ अगले दौर में

मऊभंडार में 24 वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में एचसीएल/आइसीसी की सीएसआरएंडएस के तत्वावधान में चल रही 24वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सोडेक्सो ब्लास्टर जमशेदपुर, राइजिंग स्टार क्लब जमशेदपुर, केबीसी स्टार साकची और बीजी इलेवन सोनाखून ने अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया. पहला मैच सोडेक्सो और मिलन संघ स्पोर्टिंग क्लब मुसाबनी के बीच खेला गया. सोडेक्सो ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 90 रन बनाया. जवाब में मिलन की टीम 8.2 ओवर में 60 रन बना कर आउट हो गयी. दूसरे मैच में राइजिंग स्टार का मुकाबला यंग ब्वॉयज रघुनाथडीह से हुआ.
राइजिंग स्टार ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 81 रन बनाया. जवाब में यंग ब्वॉयज ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी. तीसरा मैच केबीसी स्टार साकची और मुसाबनी इलेवन के बीच हुआ. केबीसी ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 120 रन बनाया. जवाब में मुसाबनी इलेवन 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी. चौथा मैच रांची इलेवन और बीजी इलेवेन सोनाखून के बीच हुआ. बीजी इलेवन ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाया. जवाब में रांची इलेवन की टीम 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी.
आज के मैच: ओल्ड इलेवन नरवा बनाम यंग ब्वॉयज क्लब बनकाटी, साई स्पोर्टिंग जमशेदपुर बनाम आदर्श क्रिकेट क्लब तिलाबनी, अल्टीमेट वॉरियर्स सोनारी बनाम अर्जुन इलेवन पाथरगोड़ा और बीएसएफ बर्मामाइंस बनाम केकेसीसी दामपाड़ा के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >