अभाविप ने प्रभारी प्राचार्य का पुतला फूंका

बहरागोड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यों ने बुधवार को बहरागोड़ा कॉलेज के मुख्य द्वार के पास प्रभारी प्राचार्य प्रो बीएम गिरी का पुतला फूंका. सदस्यों ने कहा कि कॉलेज में कई दिनों से बाहरी तत्व कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब कर रहे हैं. इसे रोकने में कॉलेज प्रशासन की ओर ठोस कदम […]

बहरागोड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यों ने बुधवार को बहरागोड़ा कॉलेज के मुख्य द्वार के पास प्रभारी प्राचार्य प्रो बीएम गिरी का पुतला फूंका. सदस्यों ने कहा कि कॉलेज में कई दिनों से बाहरी तत्व कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब कर रहे हैं. इसे रोकने में कॉलेज प्रशासन की ओर ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. मौके पर सदस्यों ने कॉलेज में बाहरी तत्वों का आना-जाना बंद करो, प्रो बीएम गिरी हाय हाय, प्राचार्य की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारा लगा रहे थे. मौके पर विवि उप सचिव कुणाल सीट, कॉलेज के उपाध्यक्ष गोपी नाथ नायक, उप सचिव बाबूलाल मुंडा, चंदन सीट, पिकलू घोष, पंकज सिंह, अभिजीत बाग, ज्योर्तिमय राउत, श्याम दे, नयन माइती, अंशु दास समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >