विरोध नहीं करनेवाले विधायक का होगा बहिष्कार

पोटका : झारखंड आदिवासी भूमिज युवा संघ ने कहा कि सीएनटी/एसपीटी एक्ट आदिवासियों की सुरक्षा कवच है. जिसमें संशोधन कर सरकार आदिवासियों की जमीन छिनने का कोशिश कर रही है. जिसका भूमिज युवा संघ विरोध करती है और विरोध स्वरूप संशोधन का विरोध नहीं करनेवाले आदिवासी विधायकों का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा करती है. […]

पोटका : झारखंड आदिवासी भूमिज युवा संघ ने कहा कि सीएनटी/एसपीटी एक्ट आदिवासियों की सुरक्षा कवच है. जिसमें संशोधन कर सरकार आदिवासियों की जमीन छिनने का कोशिश कर रही है. जिसका भूमिज युवा संघ विरोध करती है और विरोध स्वरूप संशोधन का विरोध नहीं करनेवाले आदिवासी विधायकों का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा करती है.

यह बातें आदिवासी भूमिज युवा संघ के अध्यक्ष अमन सिंह सरदार, महासचिव दिलीप सामाद, कोषाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने हाता में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही. कहा गया कि भाजपा सरकार एक्ट में संसोधन कर यहां की जमीन उद्योगपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है. संवाददाता सम्मेलन में डॉ हरिश सरदार, शत्रुघ्न सरदार, हिमांशु सरदार आदि भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >