बाड़ाघाट में पंचायत भवन निर्माण का विरोध

मुसाबनी : तालाडीह विद्यालय परिसर में बुधवार की शाम सुरदा ग्राम प्रधान लखन टुडू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें सुरदा पंचायत भवन का निर्माण सुरदा राजस्व ग्राम में करने पर चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने बाड़ाघाट में पंचायत भवन निर्माण का विरोध करने का निर्णय लिया. कहा गया कि सुरदा राजस्व गांव […]

मुसाबनी : तालाडीह विद्यालय परिसर में बुधवार की शाम सुरदा ग्राम प्रधान लखन टुडू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें सुरदा पंचायत भवन का निर्माण सुरदा राजस्व ग्राम में करने पर चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने बाड़ाघाट में पंचायत भवन निर्माण का विरोध करने का निर्णय लिया. कहा गया कि सुरदा राजस्व गांव में पंचायत भवन बनाने के लिए आवेदन बीडीओ, एसडीओ को ग्रामीणों ने दिया है. अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने कहा कि इसके विरोध में 25 नवंबर को सुरदा राजीव चौक में ग्रामीण धरना देंगे और मुसाबनी मुख्य सड़क जाम करेंगे. बैठक में उप मुखिया सुमी टुडू, बारूनिया के यश मार्डी, संजीत साव, फूलमुनी टुडू समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >