बहरागोड़ा कॉलेज में एंट्री इन सर्विस की कक्षाएं शुरू, बीडीओ ने किया उदघाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में मंगलवार से एंट्री इन सर्विस की कक्षा शुरू की गयी. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो बीएम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया. मौके पर बीडीओ ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन अखबार पढ़ने की बात कही. मौके पर प्रभारी […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में मंगलवार से एंट्री इन सर्विस की कक्षा शुरू की गयी. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो बीएम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया. मौके पर बीडीओ ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन अखबार पढ़ने की बात कही. मौके पर प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि यूसीजी की ओर से फंड पहले से मुहैया कर दिया गया था. किसी कारण से इसकी कक्षाएं शुरू नहीं हो पायी.समारोह का संचालन कॉ-ऑर्डिनेटर डॉ बाल कृष्ण बेहरा और धन्यवाद ज्ञापन प्रो भुवनेश्वरी षाड़ंगी ने दिया. मौके पर प्रो चिन्मय पटनायक समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >