बहरागोड़ा में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर, डॉ कपूर ने कहा
बीएम बिड़ला के विशेषज्ञ डॉ ललित कपूर ने जांच की
गरीबों के लिए लगाया गया शिविर : विधायक
शिविर में 170 मरीजों की हुई जांच, दी गयी दवा
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के जय प्रकाश नारायण सामुदायिक भवन में रविवार को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन विधायक कुणाल षाड़ंगी और बी एम बिरला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ललित कपूर ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि जनता की मांग पर यहां शिविर लगाया गया है. गरीब निजी क्लिनिक या बेहतर अस्पताल में इलाज कराने में असमर्थ हैं. गरीबों के लिए यह शिविर लगाया गया है. डॉ ललित कपूर ने कहा कि इसयुग में हृदय रोग सामान्य बीमारी है. बड़े शहरों में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं.
शिविर में 170 मरीजों के हृदय जांच की गयी. जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवा दी गयी. डॉ बिनी षाड़ंगी, डॉ सावित्री, प्रो बिनी षाड़ंगी, निर्मल दुबे, शंकर हलदर, हुकुम महतो, सुमन मंडल, फलक आलम, भारती गोस्वामी समेत अन्य ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी.
विवेकानंद से प्रेरणा ले बेहतर समाज गठन का संकल्प लें : डॉ गोस्वामी
