जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी स्थित सीआइएसएफ मैदान में राजकॉम निवेशक संघ की बैठक
एजेंटों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को डीसी और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा जायेगा ज्ञापन
जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी स्थित सीआइएसएफ मैदान में राजकॉम निवेशक संघ की बैठक रविवार को संघ के अध्यक्ष बीएम अरुण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कहा गया कि राजकॉम चिटफंड के संचालक कमल सिंह के भाई दीपक सिंह और उनके मुख्य सहयोगी रुद्र नारायण भकत, बरुण सी, सिद्धो पूर्ति, प्रेम चंद्र मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, नारायण मांझी, अजीत पात्रे,महावीर काउंतिया समेत मुख्य एजेंटों की गिरफ्तारी की मांग व प्रोपर्टी जांच को लेकर गुरुवार को डीसी और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जायेगा.
वहीं मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक होगी. जिसमें दिल्ली जाने को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा. मौके पर संघ के सचिव अमित करुवा ने कहा कि कमल सिंह के कुछ एजेंट निवेशकों को डरा-धमका रहे है. साथ ही कुछ लोगों को गुमराह कर अपने झांसे में लेकर ब्लैक पैसा को वाइट करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने निवेशकों से अपील किया कि कमल के एजेंट के बहकावे में ना आये. वहीं अध्यक्ष बीएम अरुण ने कहा कि राजकॉम चिटफंड केस से संबंधित जो भी निवेशक हैं, वे जल्द ही एक बार पुन: संघ से मुलाकात कर जरूरी कागजात सौंपे. उन्होंने गुरुवार की बैठक में ज्यादा से ज्यादा निवेशकों से उपस्थित रहने की अपील की. वहीं निवेशकों ने कहा कि सीबीआइ जांच को लेकर कई वर्ष बीत गये हैं, फिर भी कोई सफलता हाथ नहीं आ रही हैं. बैठक में जयनारायण मुंडा, अरविंद वैध, जे प्रजापती, विजय रजक, शांति देवी, रेणू देवी, एसएन प्रसाद, आरएन सिंह, नरेंद्रनाथ गोराई, रंजीत बेहरा, राधा देवी, उमेश झा आदि उपस्थित थे.
