चाकुलिया ने मऊभंडार को नौ विकेट से हराया

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को 10वीं विजय बोस मेमोरियल ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई. उदघाटन मैच चाकुलिया और मऊभंडार टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उदघाटन जेएससीए के जिला को-ऑर्डिनेटर धनजी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व बल्लेबाजी कर किया. मौके पर टी नाग, देवानंद सिंह, राजेश […]

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को 10वीं विजय बोस मेमोरियल ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई. उदघाटन मैच चाकुलिया और मऊभंडार टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उदघाटन जेएससीए के जिला को-ऑर्डिनेटर धनजी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व बल्लेबाजी कर किया. मौके पर टी नाग, देवानंद सिंह, राजेश सिंह, मो भुटान, प्रशांत महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

मऊभंडार की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. चाकुलिया के अनूप संतरा ने तीन और अमरेश सिंह ने 2 विकेट लिये. चाकुलिया ने 8.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 76 रन बना कर नौ विकेट से मैच जीत लिया. टीम की ओर से परमित सिंह ने 44 रनों की पारी खेली. 20 नवंबर को घाटशिला ब्लू और गालूडीह के बीच मैच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >