धान कटनी में गया था परिवार घर का सारा सामान हुआ राख

बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के बहुलिया गांव निवासी उत्तम षंड का फूस के घर में बुधवार की शाम अचानक आग लग गयी. घटना में घर में रखे 15 हजार रुपये नकद, तीन क्विंटल धान, टीवी समेत दैनिक उपयोग के सभी समान राख हो गये. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. हालांकि […]

बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के बहुलिया गांव निवासी उत्तम षंड का फूस के घर में बुधवार की शाम अचानक आग लग गयी. घटना में घर में रखे 15 हजार रुपये नकद, तीन क्विंटल धान, टीवी समेत दैनिक उपयोग के सभी समान राख हो गये. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है.

उत्तम षंड ने बताया कि घर के सभी सदस्य धान कटनी के लिए खेत गये थे. घर में आग लगने की खबर पाकर वे सभी घर पहुंचे. घर जल रहा था. देखते-देखते सब कुछ जल कर राख हो गया. उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास तन के कपड़ों को छोड़ कुछ नहीं बचा है. घटना की सूचना पाकर मुखिया तपन मुंडा प्रभावित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने प्रभावित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >