डुमरिया : डुमरिया की नरसिंहबहाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा माचो पाड़िया शनिवार को स्कूल से घर जाने के दौरान साइकिल से गिर कर बेहोश हो गयी. वह कांटाशोल पंचायत के घाघदा गांव की है. इलाज के लिए परिजनों ने उसे सीएचसी लाया. यहां उसका इलाज चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक वह बेहोश थी.
सीएचसी के चिकित्सक डॉ विनय तिवारी और डॉ कल्याण महतो उसका इलाज कर रहे हैं. चिकित्सकों ने उसका इलाज किया तो पता चला कि उसे मलेरिया पीएपआर है. चिकित्सकों ने बताया कि एक ग्रामीण चिकित्सक ने माचो का गलत उपचार किया है. उक्त चिकित्सक ने उसे इमेल की सूई और एंटीबायटिक दवा टेक्सीम दी है. इसके चलते वह बेहोश हो गयी.
