कम खर्च में औद्योगिक शिक्षा प्राप्त करेंेगे ग्रामीण छात्र : सांसद

पहला सत्र के लिए अब तक 71 छात्रों का हो चुका है चयन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पटमदा (आइटीआइ) कॉलेज का उदघाटन पटमदा : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पटमदा (आइटीआइ) कॉलेज के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि गांव देहात के बच्चे भी अब कम से कम खर्च में औद्योगिक […]

पहला सत्र के लिए अब तक 71 छात्रों का हो चुका है चयन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पटमदा (आइटीआइ) कॉलेज का उदघाटन
पटमदा : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पटमदा (आइटीआइ) कॉलेज के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि गांव देहात के बच्चे भी अब कम से कम खर्च में औद्योगिक शिक्षा प्राप्त कर पायेंगे. पूरे राज्य में 32 आइटीआइ कॉलेज में से पूर्वी सिंहभूम जिला में तीन आइटीआइ कॉलेज का निर्माण हुआ है. पटमदा आइटीआइ कॉलेज के निर्माण में विधायक रामचंद्र सहिस का भी सराहनीय योगदान रहा. विधायक रामचंद्र सहिस ने कहा कि श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) कॉलेज का निर्माण होने से क्षेत्र के युवा अपने हुनर का प्रदर्शन कर पायेंगे.
इस औद्योगिक संस्थान के प्रमाण पत्र के माध्यम से शहर के विभिन्न संस्थानों में कार्य कर सकेंगे, साथ ही एक कुशल मजदूर साबित होंगे. पारंपरिक शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे. कार्यक्रम को एडीएम सुबोध कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष वासुदेव मंडल, जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन पटमदा आइटीआइ कॉलेज के नोडल पदाधिकारी नीलंबर प्रसाद महतो ने किया. कॉलेज का उदघाटन फीता काट कर किया गया.
इस अवसर पर डीपीआरअो संजय कुमार, बीडीअो सच्चिदानंद महतो, सीअो निवेदिता नियति, थाना प्रभारी महेंद्र कारमाली, श्यामकृष्ण महतो, मंटु दत्ता, श्रीमंत मिश्रा, महावीर महतो, प्रदीप बेसरा, संदीप मिश्रा,आइटीआइ कॉलेज के प्रभारी दीनबंधु चौधरी, फीटर प्रशिक्षक प्रोफेसर प्यूस कांति मंडल, विद्युत प्रशिक्षक सेख अमीर अली, कॉलेज के विद्यार्थी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >