बोड़ाम : सेंधमारी कर मोबाइल दुकान में चोरी

15 दिनों के भीतर तीसरी बार अज्ञात चोरों ने दिया चोरी को अंजाम पटमदा : अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात बोड़ाम बाजार स्थित गोप मोबाइल रिपेरिंग दुकान में सेंधमारी कर मोबाइल फोन समेत हजारों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली. सुबह जानकारी मिलने पर दुकानदार रवि गोप में बोड़ाम थाना में चोरी […]

15 दिनों के भीतर तीसरी बार अज्ञात चोरों ने दिया चोरी को अंजाम

पटमदा : अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात बोड़ाम बाजार स्थित गोप मोबाइल रिपेरिंग दुकान में सेंधमारी कर मोबाइल फोन समेत हजारों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली. सुबह जानकारी मिलने पर दुकानदार रवि गोप में बोड़ाम थाना में चोरी की मामला दर्ज कराया है. अज्ञात चोर मोबाइल दुकान के पीछे दीवार को काट कर दुकान में घुसे थे.
पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. मालूम हो कि पिछले 15 दिनों के भीतर बोड़ाम में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुर्इ है. रात के अंधेरे में चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले गिरोह काफी सक्रिय है. इससे पूर्व बोड़ाम में विश्वजीत पोयराग के सोना दुकान, कुर्इयानी मोड़ पर गणेश महतो के गल्ला दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी हो चुकी है. लगातार हो रहे चोरी की से क्षेत्र के व्यवसाइयों में दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >