चाकुलिया. चाकुलिया के अग्रसेन भवन में सोमवार को झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ का मंथन शिविर सह समीक्षा बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से आप पार्टी सह आरटीआइ कार्यकर्ता दिनेश महतो उपस्थित थे. बैठक में कानूनी रूप से लड़ाई लड़ने पर विचार विमर्श किया गया. इसके तहत इस माह के अंत में हाइकोर्ट में रिट दायर किया जायेगा.
संघ की अगली बैठक आगामी 12 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष खगेंद्र नाथ भगत, बहरागोड़ा प्रखंड सचिव समीर घोष, कोषाध्यक्ष सरोज महंती, गोविंद गोप, अनूप महतो, स्वपन महतो, आरती महतो, शिवनाथ बारिक, उषा महतो, अनिता बेरा, वन्या महतो, दिपाली महतो, दिप्ती महतो आदि उपस्थित थे.
