सेवानिवृत्त शिक्षक को घर से बुला नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा

गुदड़ी. टोमडेल पंचायत की घटना, डर से शव के पास नहीं जा रहे ग्रामीण चाईबासा/गोईलकेरा : गुदड़ी प्रखंड में पीएलएफआइ नक्सलियों को खदड़ने के लिए बनी शांति सभा की अगुवाई कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक सुशील बुढ़ (65) की घर से बुलाकर पीएलएफआइ के चार नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शनिवार की […]

गुदड़ी. टोमडेल पंचायत की घटना, डर से शव के पास नहीं जा रहे ग्रामीण

चाईबासा/गोईलकेरा : गुदड़ी प्रखंड में पीएलएफआइ नक्सलियों को खदड़ने के लिए बनी शांति सभा की अगुवाई कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक सुशील बुढ़ (65) की घर से बुलाकर पीएलएफआइ के चार नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शनिवार की शाम चार बजे की है. पीएलएफआइ नक्सलियों के फरार होने के कुछ देर बाद सुशील ने दम तोड़ दिया, लेकिन नक्सलियों के दहशत से ग्रामीण शव के पास जाने से डर रहे हैं. सुशील का शव उसके घर के बाहर ही पड़ा है. दूसरी ओर, सूचना मिलने के बावजूद गोइलकेरा पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल की ओर रवाना नहीं हुई थी.
पीएलएफआइ के टारगेट पर था सुशील. पीएलएफआइ के खिलाफ अभियान की अगुवाई करने के कारण सुशील संगठन के हिट लिस्ट में था. सूत्रों की माने, तो सुशील इसके पहले माओवादियों के लिए काम करता था. बाद में उसने संगठन से दूरी बना ली. वह पुलिस के संपर्क में आकर मुख्यधारा में लौट आया. इस बीच पीएलएफआइ नक्सलियों को खदेड़ने व भटके लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रखंड में शांति सभा के जरिए चल रहे अभियान की अगुवाई करने लगा.
पीएलएफआइ मूवमेंट की सुशील को थी सूचना. क्षेत्र में कुछ दिनों से पीएलएफआइ की मूवमेंट बढ़ी थी. इस बीच गोइलकेरा आने पर सुशील को पुलिस की ओर से पीएलएफआइ के मूवमेंट बढ़ने की सूचना दी गयी थी.
पीएलएफआइ ने िदया घटना को अंजाम
नक्सलियों को खदेड़ने को बनी शांति समिति की अगुवाई कर रहा था
सूचना देने के बावजूद घटनास्थल के लिए रवाना नहीं हुई पुलिस
दाे साल पहले पंचायत के मुखिया की भी कर दी गयी थी हत्या
टोमडेल पंचायत में सुशील बुढ़ नामक व्यक्ति की हत्या की खबर मिली है. हालांकि इसकी पुष्टि अबतक नहीं हो पायी है.
– डॉ माइकल राज एस, एसपी, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >