घाटशिला : नहर से लाश बरामदगी में हत्या का केस

कमारीगोड़ा के चौकीदार के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज घाटशिला : घाटशिला थाना अंतर्गत बनकाटी नहर में 23 अक्तूबर को बरामद सड़ी लाश मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव नहर में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज की है. कमारीगोड़ा के चौकीदार रवींद्र नाथ पातर के बयान पर […]

कमारीगोड़ा के चौकीदार के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज

घाटशिला : घाटशिला थाना अंतर्गत बनकाटी नहर में 23 अक्तूबर को बरामद सड़ी लाश मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव नहर में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज की है. कमारीगोड़ा के चौकीदार रवींद्र नाथ पातर के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. चौकीदार ने बताया कि 23 अक्तूबर को बनकाटी कैनाल में एक युवक का शव तैरते देखा गया. इसकी सूचना थाना को दी गयी. थाना के आदेश के बाद शव को नहर से निकाला गया. लाश सड़ी थी और उससे दुर्गंध फैल रही थी.
युवक का गुप्तांग सूजा हुआ था. जीभ मुंह के अंदर दबा हुआ था. इससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कैनाल में फेंक दिया गया था. इससे कैनाल से होते हुए शव नहर में तैरते हुए यहां पहुंच गया. युवक नग्न था. शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एमजीएम भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >