चार भट्ठियां ध्वस्त, जब्त महुआ शराब बहाया

पटमदा : पटमदा के वामनी-बोरडीह गांव में मंगलवार को पंचायत कमेटी व पटमदा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान रवि मांझी, मदन सिंह (रवि सिंह), बुद्धेश्वर मांझी समेत चार भट्ठियां ध्वस्त की गयी. साथ ही बरामद तैयार महुआ शराब समेत जावा, गुड़ समेत बरतन जब्त […]

पटमदा : पटमदा के वामनी-बोरडीह गांव में मंगलवार को पंचायत कमेटी व पटमदा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान रवि मांझी, मदन सिंह (रवि सिंह), बुद्धेश्वर मांझी समेत चार भट्ठियां ध्वस्त की गयी. साथ ही बरामद तैयार महुआ शराब समेत जावा, गुड़ समेत बरतन जब्त कर नष्ट कर दिया गया.

खेड़वा वामनी के उपमुखिया वासुदेव मंडल व थाना प्रभारी महेंद्र कारमाली ने कहा कि शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. गांव की महिला-पुरुष ने खेड़वा पंचायत को शराब मुक्त पंचायत बनाने में का अाह्वान किया है. मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल के अलावा पंचायत कमेटी के वासुदेव मंडल, पल्टु मिश्रा, हरेकृष्ण दास, राजू दत्ता, दिलीप मंडल, गुरुपदो दत्ता आदि शामिल थे.

पटमदा :वामनी में पंचायत कमेटी व पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया अभियान
बरामद शराब, जावा, महुआ व गुड़की को जमीन पर डालते. अभियान में शामिल पुलिस जवान व पंचायत कमेटी के सदस्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >